Corona_UpdatesJharkhandSahibganj

धूपबत्ती जलाकर गांव को सेनिटाइज कर रही हैं महिलाएं

Sahebganj: महिलाओं ने कोरोना के खौफ से मुक्ति पाने के लिए गांव में धूप बत्ती जलाकर सैनिटाइज किया. यह कार्य मिर्जा चौकी गायत्री परिवार की प्रखंड समन्वयक सुप्रिया वर्णवाल के नेतृत्व में गुरुवार को किया गया. मिर्जा चौकी बाजार, गांधीनगर, मिर्जा चौकी रेलवे फाटक, स्टेशन परिसर, सहित अन्य जगहों में जड़ी बूटियों के मिश्रण से बने पदार्थ को जला कर उसका धुआं कर पूरे गांव का भ्रमण की. इस संबंध में सुप्रिया वर्णवाल ने बताया की कोरोना वायरस की वजह से आज कल सभी का स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है.

इसे भी पढ़ें:फेसबुक पर दोस्ती कर दिल्ली की युवती को बुलाया गांव, 28 दरिंदों ने किया गैंगरेप

अशुद्ध वायुमंडल के कारण त्वचा, हड्डियों की बीमारी अस्थमा एवं विभिन्न प्रकार की एलर्जी आदि होना आम बात हो गयी है. उन्होँने बताया की धूप लगायी जाती है उस घर में किसी भी प्रकार की बीमारी का प्रवेश नहीं होता एवं घर के सभी सदस्य स्वस्थ एवं प्रसन्न रहते हैं.
गौ की औषधि युक्त कंडे की धुप से मनुष्य के रक्त की शुद्धि एवं मस्तिष्क में सकारात्मक विचारो का प्रवाह तेज हो जाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है. गौ के कंडो में ग्रह नक्षत्रो की विभिन्न जड़ी-बूटी का प्रयोग किया गया है.

प्रकृतिक सुगंध के लिए जड़ी डाली गयी हैं. सभी प्रकार के रेडिएशन से भी गाय का कंडा पूर्ण सुरक्षा देता है. नवदुर्गा की नौ तरह की औषधियों का समावेश किया गया है. नियमित रूप से उपयोग पर घर ऑफिस, फैक्टरी में वास्तु दोष मिटा देता है. विद्यार्थीयो को सकारात्मक विचार आते है एवं बुद्धि कुशाग्र होती है. शारीर निरोगी व तेजस्वी बना रहता है. कलह में शांति प्रदान करता है एवं प्रसन्नता में वृद्धि होती है.

इसे भी पढ़ें:PM Modi ने साढ़े नौ करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान निधि की आठवीं किस्त भेजी

Related Articles

Back to top button