
Chakradharpur: दक्षिण – पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर में डायलिसिस की सुविधा चालू हो गयी है. मंगलवार को चक्रधरपुर में डायलिसिस शुरू होने पर आजसू पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने चक्रधरपुर रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एसके मिश्रा को फूलों का गुलदस्ता देखकर बधाई दी. मौके पर आजसू नेताओं ने सीएमएस से कहा कि चक्रधरपुर में डायलिसिस सेंटर खुल जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. पहले लोगों को डायलिसिस करने के लिए जमशेदपुर और राउरकेला जाना पड़ता था, लेकिन अब नहीं जाना पड़ेगा. अब चक्रधरपुर के लोग रेलवे में डायलिसिस की सुविधा ले सकते हैं. मौके पर आजसू पार्टी के नगर अध्यक्ष संतोष मुंडा, जिला उपाध्यक्ष सेकावत हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, जिला आईटी सेल प्रभारी शुबाम महतो, एमडी सद्दाम हुसैन, मुकतार खान, एमडी इकराम आदि उपस्थित थे.




