West Bengal

दुर्गापुर #RPF ने फर्जी टिकट मामले में दुकान का मालिक को किया गिरफ्तार

Durgapur : आसनसोल रेल मंडल के तहत आईआरसीटीसी का पर्सनल आईडी बना कर अवैध तरीके से रेलवे टिकट यात्रियों को बेचने के आरोप में पानागढ़ आरपीएफ ने दुकान के मालिक को गिरफ्तार किया है. अभियुक्त मालिक का नाम सरोज दे बताया गया है. दुकान से मॉनिटर, प्रिंटर, समेत कई टिकट (लाइव) व ओल्ड जब्त किये गये हैं.

इसे भी पढ़ेंः #BalakotAirStrike में ध्वस्त आतंकी कैंपों के सक्रिय होने की खबर, 129 आतंकी घुसपैठ की फिराक में  

आरपीएफ उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गयी. बताया कि इस छापामारी अभियान में कॉन्स्टेबल केके सिंह समेत कई जवान भी शामिल थे. आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त सीएम मिश्रा के दिशा निर्देश के बाद गुप्त सूचना के आधार पर विधाननगर से दुकान के मालिक को गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त के खिलाफ रेलवे एक्ट 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अभियुक्त को आसनसोल कोर्ट भेजा गया है.

इसे भी पढ़ेंः 70-80 रुपये किलो पहुंचा प्याज, स्टॉक की सीमा तय करने पर विचार कर रही है सरकार

Related Articles

Back to top button