Crime NewsDumkaJharkhand

दुमका पुलिस ने नक्सली साजिश का किया भंडाफोड़, हथियार व विस्फोटक बरामद

Dumka: दुमका पुलिस ने समय रहते नक्सली साजिश का भंडाफोड़ कर लिया है. एसपी अंबर लकड़ा ने गुरुवार को इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी.

बताया कि पिछले कई दिनों से पुलिस के पास मसलिया में किसी बड़े नक्सली वारदात को अंजाम दिये जाने की खबर मिल रही थी. एसएसबी 35वीं बटालियन को भी इस संबंध में सूचना मिली थी. मसलिया में भारी विस्फोटक छिपाये जाने और दूसरी जानकारियों के आधार पर पुलिस ने तैयारी की.

गुरुवार को एसएसबी के साथ मिलकर दुमका पुलिस ने मसलिया के धरमपुर में अभियान चलाया. वहाँ एक जंगल से टीम को भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक मिले.

इसे भी पढ़ें : RMC में मेयर, डिप्टी मेयर व चीफ इंजीनियर का है नेक्सेस, उन्हीं योजनाओं की मिलती है स्वीकृति जिस पर हो चुका होता है सौदा : जेएमएम

बरामद सामग्री

पुलिस टीम को जंगल से एक राइफल (.315 राइफल), 24 एम्यूनिशन (.315), 100 किलो निओ जेल और 25 डेटोनेटर मिले.

टीम में शामिल सदस्य

मसलिया की जंगल में चलाये गये छापामार अभियान में दुमका पुलिस और एसएसबी 35 वीं बटालियन के जवान शामिल थे. इनमें मुख्य तौर पर एसएसबी के कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय के अलावा सतीश कुमार, ललित शाह, नरपत सिंह, गुलशन कुमार के साथ साथ सतीश चरण मिश्रा (अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, दुमका) और मसलिया थाना प्रभारी संजय कुमार भी थे. एसएसबी और जिला बल के जवानों ने भी मदद की.

इसे भी पढ़ें : पंचायत सचिव नियुक्ति पर हाइकोर्ट का आदेश- आठ सप्ताह में अंतिम परिणाम जारी करने का निर्णय ले जेएसएससी

Related Articles

Back to top button