JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

कैबिनेट की बैठकः रांची में एलिवेटेड फ्लाइओवर के लिए 337 करोड़ रुपये की स्वीकृति

Ranchi : कैबिनेट की बैठक में 63 प्रस्तावों पर मुहर लगी. इसमें सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत डीलरों को एक रुपये प्रति वस्त्र कमीशन देने का निर्णय लिया गया है. झारखंड पर्यटन नीति को घटनोत्तर स्वीकृति दी गयी. रांची में सिरमटोली चौक, राजेंद्र चौक, मेकन गोलचक्कर तक एलिवेटेट रोड के लिए 337 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी.

कैबिनेट में कुल 63 प्रस्ताव पारित हुए जानिए मुख्य प्रस्ताव

  • झारखण्ड वनवासी अधिनियम 2006 के तहत त्री पक्षीय एमओयू के प्रस्ताव को मंजूरी
  • टेट के नियमों में हुआ संशोधन
  •  सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत पीडीएस दुकानदारों को प्रति वस्त्र एक रुपये कमीशम को रूप में दिये जायेंगे.
  • कई सड़कों को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग में ट्रांसफर करते हुए पथ निर्माण के लिए राशि की मंजूरी.
  • जामताड़ा से गोविंदपुर के बीच 91 किलोमीटर सड़क की राइडिंग क्वालिटी सुधारने के लिए 63 करोड़ की मंजूरी.
  • संविदा कर्मियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि. 113 फीसदी से बढ़कर हुआ 196 प्रतिशत.
  • जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनाने को मिली मंजूरी.
  • म्युनिसिपल पार्क मेंटेनेंस नियमावली को मंजूरी.
  • पीटीपीएस से बिजली ट्रांसमिसन के लिए 2181 करोड़ की मंजूरी. 2022-23 में पूरा करने का दिया गया लक्ष्य.

इसे भी पढ़ें:मंत्री बन्ना गुप्ता का दावाः उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार तय

Related Articles

Back to top button