Lead NewsNationalNEWS

पूर्व पीएम इमरान खान पर हमले के बाद धधका पाकिस्तान, इस्लामाबाद में लॉकडाउन

New Delhi: पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले के बाद से पूरा देश सुलग उठा है. जगह-जगह नारेबाजी व आगजनी हो रही है. राजधानी इस्लामाबाद में हालात बेकाबू होने से बचने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है. मालूम हो कि गुरुवार को विरोध मार्च के दौरान पंजाब प्रांत में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया. इमरान के पैर गोली लगी है. वह उपचाराधीन हैं, उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है. पुलिस ने हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया है.

 

इमरान समर्थक बेकाबू हो रहे हैं. इमरान समर्थकों ने पाकिस्तानी आर्मी के टैंक पर कब्ज़ा करके उसे तोड़ना शुरू कर दिया. इस हमले के बाद वहां गृहयुद्ध के आसार व्यक्त किए गए हैं. हमले के बाद इमरान खान के तेवर और सख्त हो गए हैं. इमरान ने हमले के लिए तीन लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया है. इनमें पहला नाम पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ का है, दूसरा नाम पाकिस्तान के गृह मंत्री राना सनाउल्ला का है जबकि तीसरा नाम आर्मी के बड़े अफ़सर मेजर जनरल फैसल का है. इमरान खान की मांग है कि इन्हें हटाया जाए वर्ना पूरे देश में प्रदर्शन होगा.

 

इधर, हमलावर ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि इमरान लोगों को गुमराह कर रहे थे, ये मुझसे देखा नहीं गया. मैंने इमरान को मारने की पूरी कोशिश की. कहा कि वह इमरान को जान से मारना चाहते थे. बताया कि खान के लॉन्ग मार्च में अजान के दौरान भी डेक बजता रहता था, लोग शोर करते थे. ये बात मुझे अच्छी नहीं लगी. हालांकि, हमलावर ने कहा कि उसके पीछे कोई नहीं है, वह अकेले ही इमरान को मारने आया था.

Related Articles

Back to top button