JharkhandMain SliderRanchi

डॉ अजय कुमार की कांग्रेस में हुई वापसी, बोले- मेरे डीएनए में ही कांग्रेस

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पार्टी में दोबारा शामिल हो गये हैं. कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से हरी झंडी मिलने के बाद डॉ कुमार ने की पार्टी में वापसी हुई है.

डॉ अजय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहते हुए अगस्त 2019 में इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया था.

झारखंड कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा था कि जितने भी लोग कांग्रेस छोड़कर गये हैं वे अगले छह साल तक कांग्रेस में दोबारा शामिल नहीं हो सकते. ऐसे में अब सुखदेव भगत, प्रदीप बलमुचू, मनोज यादव के भी कांग्रेस में दोबारा आने की अटकलें तेज हो गयी हैं.

न्यूजविंग से बातचीत में डॉ अजय ने कहा- मेरे डीएनए में ही कांग्रेस शामिल है. मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और आरपीएन सिंह का आभारी हूं जिन्होंने दोबारा मुझे कांग्रेस में शामिल कर अपना भरोसा जताया. मैं कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दूंगा.

इसे भी पढ़ें – विंड एनर्जी से सस्ती दर में मिल रही बिजली, 3.43 से 2.72 रुपये तक प्रति यूनिट दे रहे उपभोक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button