Crime NewsJharkhandRanchi

पढ़ाई के तनाव में डीपीएस के दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार कॉलोनी में दसवीं क्लास के एक छात्र उमेश झा (15 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना के वक्त परिवार के लोग घर में मौजूद थे लेकिन किसी को भनक नहीं लगी. बहुत समय बाद जब रूम से कोई आवाज नहीं आयी और दरवाजा बंद मिला तो घर के लोगों ने दरवाजा खटखटाया. रूम से कोई आवाज नही आने पर दरवाजा तोड़ दिया गया.

इसे भी पढ़ेंः वेब सीरीज तांडव पर मचे बवाल के बाद मेकर्स बैकफुट पर, हटाये गये विवादित हिस्से

दरवाजा टूटने पर लोगों ने देखा की उमेश फांसी से लटका हुआ था. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी.

डीपीएस के छात्र उमेश झा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे पढ़ाई को लेकर फटकार मिलती थी जिससे वह तनाव में रहता था.

मिली जानकारी के अनुसार, डीपीएस में दसवीं क्लास में पढ़ने वाला उमेश की सोमवार को स्कूल में परीक्षा भी थी लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले उसने आत्महत्या कर ली.

इसे भी पढ़ेंः राज्य में एक साल में घट गये टीबी के 11 हजार मरीज, अब एक्टिव केस की पहचान के लिए चलेगा अभियान

Related Articles

Back to top button