Uncategorized

जमशेदपुरः अनियंत्रित LPG टैंकर पलटा, गैस रिसाव से आग फैलने की आशंका, लगाई धारा 144

News Wing
Jamshedpur, 07 December:
चौका-कांड्रासड़क पर बुधवार शाम चार बजे टाटा से रांची जा रहा एलपीजी टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसके बाद गैस रिसाव होने लगा. जैसे-जैसे लोगों को इस बात की जानकारी मिली, इलाके में दहशत फैल गई. घटनास्थल से नरसिंह इस्पात कंपनी का फर्नेस मात्र 50 मीटर दूर है इसलिए आग फैलने की अाशंका से सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने सड़क सील कर दी और दोनों तरफ से वाहनों के आवागमन रोक दिया.

इसे भी पढ़ें- बकोरिया कांड: मृतक के परिजन को 20 लाख देकर केस मैनेज करने की कोशिश

आसपास के इलाके में अलर्ज जारी

घटनास्थल के पास ही मुसरीबेड़ा तुलग्राम गांव हैं. प्रशासन ने यहां के ग्रामीणों को भी अलर्ट रहने काे कहा. चांडिल एसडीओ भागीरथी प्रसाद ने सड़क पर आवागमन रोकने के लिए धारा 144 लगा दी. बसंत कुमार मुंडा बलाई लाल पात्र को बतौर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया.

इसे भी पढ़ें- रिजर्व बैंक ने प्रमुख ब्याज दर को रखा बरकरार, जनता को झेलनी पड़ सकती है महंगाई की और मार

ब्रेक फेल होने के कारण पलटा टैंकर

तुलग्राम गांव के बिनोद बिहारी ने बताया कि टैंकर की गति तेज थी. ब्रेक फेल होने के कारण टैंकर पलट गया. घटना के बाद गैस की गंध फैल गयी जिसकी वजह से मुसरीबेड़ा तुलग्राम के ग्रामीण काफी डर गये. इधर, चौका, चांडिल और कांड्रा थाने को स्थिति पर नजर रखने का आदेश दिया गया. वहीं इस सड़क से गुजरने वाले वाहनों को एनएच-33 की ओर से जमशेदपुर भेजा गया.

इसे भी पढ़ें- मिड डे मील का 100 करोड़ ट्रांस्फर के मामले में सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी, छापामारी

गैस निकलने में लगेगा काफी वक्त

एसडीओ ने बताया कि गैस का तेजी से रिसाव हो रहा था. टैंकर के पास ही नरसिंह इस्पात का फर्नेस है. वहां तक गैस पहुंची तो बड़ा हादसा हो सकता था. इसलिए सड़क सील कर दिया गया था. टैंकर में 10800 क्यूबक मीटर गैस था. जिसे देखते हुए हम जोखिम नहीं लेना चाहते थे. गैस निकलने में काफी वक्त लगेगा. तब तक टैंकर से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. अभी उठाने में खतरा है. खतरा कम होने तक रास्ता बंद रहेगा. दुर्घटना की आशंका से चांडिल एसडीओ ने वाहनों के मार्ग परिवर्तित किए हैं. रांची से टाटा आने वाले बड़े वाहन एनएच-33 से शहर आएंगे. आदित्यपुर-कांड्रा की ओर से जाने वाले बड़े वाहन मरीन ड्राइव से मानगो होकर एनएच-33 पर निकल जाएंगे. इधर से जाने वाली दोपहिया सहित कार अन्य छोटी गाड़ियां गिद्धिबेड़ा टोलब्रिज के आगे मानीकुई डायवर्सन हाेकर जाएंगे. वहीं कांड्रा-चौका मार्ग बंद रहेगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button