
Jamtara: जिले के नाला पलस्थली में बंद रेलवे लाइन जल्द शुरू होने वाली है. झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर परिवहन सचिव रवि कुमार ने बंद रेलवे लाइन का निरीक्षण किया.
निरीक्षण में रेलवे लाइन कब से बंद है, ईसीईएल के बंद कोयले खदानों सहित अन्य बुनियादी चीजों की जानकारी ली. उन्होंने कुछ स्थानीय लोगों से भी आवश्यक जानकारी ली. उनके साथ आये रेलवे के अधिकारियों और ईसीईएल के अधिकारियों ने भी आवश्यक जानकारी ली.
बंगाल के अंडाल से पलास्थली तक चलती थी गाड़ी
बता दें कि जिले के नाला पलास्थली तक रेल गाड़ी चलती थी. बंगाल के अंडाल से पलास्थली तक यह लाइन चालू थी.
इसे भी पढ़ें:म्यांमार में तख्तापलट के बाद अब तक करीब 50 निर्दोष एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों को मारा गया: संरा
क्या कहते परिवहन सचिव
परिवहन सचिव रवि कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार के निर्देश पर यह लाइन चालू करने की पहल शुरू हुई है. विधानसभा मे बात चली थी इस लाइन चालू किया जाय.
क्या कहते हैं रेलवे अधिकारी ?
परिवहन सचिव के साथ डीसी फैज अक अहमद मुमताज सहित ईसीईएल के जीएम, रेलवे के अधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:पलामू: सड़क पार कर रहे बाइक सवारों को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक जख्मी




