Pakur

शिक्षक दिवस पर मॉडल स्कूल पाकुड़ समेत सूबे के तीन स्‍कूल होंगे सम्‍मानित

Pakur:  झारखंड सरकार ने शिक्षक दिवस (सर्वपल्ली डॉक्टर राधा कृष्णन का जन्मदिन) के मौके पर सम्‍मानित करने के लिए सूबे के तीन मॉडल स्कूलों का चयन किया है. इनमे मॉडल स्कूल खूंटी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय केरेडारी हजारीबाग एवं मॉडल स्कूल पाकुड़ का चयन किया गया है. इन सभी स्‍कूलों ने माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2017 में शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी परीक्षाफल प्राप्त करने में सफलता हासिल की है.

इसे भी पढ़ें: सरकार के आदेश के विरोध में ई-विद्यावाहिनी कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे पारा शिक्षक

स्‍कूलों को सम्‍मानित करने के लिए झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची के अपर सचिव सह निदेशक स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जिले के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखकर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. इन स्‍कूलों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री रघुवर दास सम्मानित करेंगे. चयनित तीनों स्‍कूलों के प्राचार्य एवं दो सहयोगी शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा.

मॉडल स्कूल पाकुड़ की पहचान है बेहतर रिजल्‍ट

मॉडल स्कूल पाकुड़ आरंभ से ही बेहतरीन परिणाम दे रहा है. जानकारी के अनुसार मैट्रिक परीक्षा 2016 में 11 छात्रों ने फॉर्म फिलअप किया था. जिसमें 8 प्रथम श्रेणी से पास हुए थे. 2017 में 17 छात्रों में से 17 छात्र व छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुए. वहीं 2018 में 12 में से 11 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए, जबकि 1 छात्र सेकंड डिवि‍जन से पास हुआ है. सभी शिक्षकों को झारखंड अधिविध परिषद में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह कार्यक्रम के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा.

शिक्षक बोले बच्‍चों की मेहनत से बेहतर रिजल्‍ट

मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि कम संसाधन के बावजूद शिक्षकों द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ पढ़ाया जाता है. मैं खुद छात्रों को विज्ञान और गणित की पढ़ाई कराता हूं. जबकि संतोष मड़ैया अंग्रेजी और अमित कुमार यादव सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई कराते हैं. उन्होंने कहा बच्चे भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करते हैं.

Related Articles

Back to top button