पुणे, 1 जनवरी | आध्यात्मिकता भारत की जड़ों में इस कदर बसी है और उसे यहां से कभी खत्म नहीं किया जा सकता। यह कहना है क्रिया योग और सनातन धर्म के प्रसार में छह दर्शकों का समय गुजार चुके प्रमुख अमेरिकी योग गुरु स्वामी क्रियानंद का।
विश्व के कई देशों की यात्रा कर चुके स्वामी क्रियानंद ने कहा कि योगियों और भगवान के भक्तों की हजारों वर्षो की कठोर तपस्या के कारण भारत में हवा तक में आध्यात्मिकता को महसूस किया जा सकता है।
एक साक्षात्कार के दौरान 85 वर्षीय स्वामी क्रियानंद ने कहा कि सभी प्राचीन संस्कृतियों की तुलना में भारत की संस्कृति में सबसे ज्यादा सच्चाई है। परमात्मा ही एक मात्र सच है और उससे अपनी आत्मा का मिलन हमारा कर्तव्य है।
उन्होंने कहा, "यही कारण है कि अधिकतर महापुरूषों में से ज्यादातर का जन्म भारत में हुआ है।"
क्रियानंद प्रतिष्ठित परमहंस योगानंद के उन थोड़े से जीवित अनुयायियों में से एक हैं, जिन्होंने उनसे दीक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1958 में उनकी प्रथम भारत यात्रा की तुलना में वर्तमान में भारत अधिक भौतिकवादी हो गया है। लेकिन यह भारत के लिए जरूरी कदम है।
क्रियानंद का असली नाम जे. डोनाल्ड वाल्टर्स है। वह वर्ष 1948 में महज 22 साल की उम्र में लास वेगास में गोरखपुर में पैदा हुए योगानंद के सम्पर्क में आए और तुरंत उनके अनुयायी बन गई।
उन्होंने वर्ष 1952 में योगानंद की मृत्यु से पहले तक उनके साथ चार वर्षो का समय गुजारा है।
क्रियानंद आठ जनवरी को मुम्बई में हाल ही में प्रकाशित योगानंद की जीवनी का विमोचन करेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे भारत में काफी सारे महापुरूषों से मिलने का मौका मिला। मेरे हिसाब से मैं जितने भी संतों से मिला हूं उनमें मेरे खुद के गुरू योगानंद सबसे श्रेष्ठ हैं।" उन्होंने बताया कि योगानंद का जन्म वर्ष 1893 में एक आध्यात्मिक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था।
140 किताबों को लिखने के साथ-साथ क्रियानंद ने 400 से अधिक संगीत की धुनें भी तैयार की। इतना ही नहीं उन्होंने आठ आध्यात्मिक समुदायों का गठन भी किया है।
– आदित्य गैत




