Crime News

हथियार सप्लाई करनेवाले दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने हथियार सप्लाई करनेवाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ये अपराधी रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र से पकड़े गये हैं. रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि नरकोपी थानान्तर्गत दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से हथियार सप्लाई करने के लिए आये हैं.

सूचना को सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक, बेड़ो एवं थाना प्रभारी नरकोपी पुलिस मदई गांव से होते हुए मदई मैदान पहुंची तो देखा कि मैदान में एक मोटरसाइकिल खड़ी है.

मोटरसाइकिल के बगल में दो व्यक्ति आपस में कुछ बातचीत कर रहे थे. पुलिस मैदान की घेराबंदी कर जैसे ही उनके नजदीक पहुंची तो पुलिस पार्टी को देखते ही दोनों अपराधी भागने लगे. पुलिस बलों ने दौड़ कर उन्हें पकड़ लिया.

पकड़े गये अपराधियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उन्होंने बताया कि वे हथियार पहुंचाने आये थे. गिरफ्तार अपराधियों के नाम बबलू ठाकुर औऱ लालमोहन ठाकुर हैं. अपराधियों के पास से एक स्टील रंग का चमकता 7.65 MM का एक पिस्टल, 27.85 MM की चार जिंदा गोली और मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

इसे भी पढ़ें- RMC : विशेष अभियान तो अच्छा, पर संसाधनों व मैन पॉवर की कमी के कारण नहीं हो पा रहा शिकायतों का निपटारा

Related Articles

Back to top button