
New Delhi : टोक्यो पैरालिंपिक में शनिवार को भारत को बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने पहला गोल्ड मेडल दिलाया. प्रमोद भगत ने पुरुष सिंगल्स के SL3 कैटेगरी के फाइनल में डैनियल ब्रेथेल को मात दी. इसी इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल भारत के मनोज सरकार के नाम रहा.
प्रमोद भगत ने 45 मिनट तक चले मुकाबले में डेनियाल को 21-14, 21-17 से मात दी. वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी प्रमोद भगत फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे.

प्रमोद का सामना ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल ब्रेथेल से था. दोनों के बीच पहले गेम में अच्छा मुकाबला देखने को मिला. पहले गेम में डैनियाल ने शुरुआत में बढ़त लेने की कोशिश की लेकिन प्रमोद ने अच्छी वापसी के साथ पहला गेम 21-14 से अपने नाम किया. यह गेम 21 मिनट तक चला.
इसके अगले गेम में डैनियाल ने शुरुआत में लंबी लीड बना ली थी. एक समय पर प्रमोद 4-12 से पिछड़ रहे थे. लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और दूसरा गेम 21-17 से अपने नाम किया.
इसे भी पढ़ें :JPSC Exam 2021: झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 19 सितंबर को है एग्जाम
मनोज सरकार ने जीता ब्रॉन्ज
वहीं दूसरी ओर इसी इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में मनोज सरकार ने जापान के फुजीहारा को मात दी. को मनोज सरकार का सामना जापान के फुजिहारा डेसुके से था. फुजिहारा को सेमीफाइनल में प्रमोद भगत ने मात दी थी.
मनोज सरकार पहले गेम में पिछड़ रहे थे लेकिन फिर उन्होंने जबरदस्त वापसी की और 27 मिनट तक चले इस रोमांच गेम को 22-20 से अपने नाम किया. वहीं दूसरा गेम उन्होंने महज 19 मिनट में 21-13 से अपने नाम किया.
इसे भी पढ़ें :रांची डीसी पर आर्म्स लाइसेंस देने के मामले में गंभीर आरोप लगानेवाला मुकरा, कहा- समाजसेवी के तौर पर दिया था चेक, वापस मिल गया
मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट: (India’s Winner’s List At Tokyo Paralympics 2021)
गोल्ड मेडल:
- प्रमोद भगत (बैडमिंटन)
- अवनि लेखरा (शूटिंग)
- सुमित अंतुल (जेवलिन थ्रो)
- मनीष नरवाल (शूटिंग)
सिल्वर मेडल:
- निशाद कुमार (हाई जंप)
- मरियप्पन थंगावेलू (हाई जंप)
- प्रवीण कुमार (हाई जंप)
- योगेश कठुनिया (डिस्कस थ्रो)
- देवेंद्र झाझरिया (जेवलिन थ्रो)
- सिंहराज अदाना (शूटिंग)
- भावना पटेल (टेबल टेनिस)
इसे भी पढ़ें :जेसैक्स ने ब्लड बैंक खोलने को मांगा आवेदन, संस्थाएं कह रहीं नया खोलने से पहले पुराने को करें दुरुस्त
ब्रॉन्ज मेडल
- मनोज सरकार ( बैडमिंटन)
- सुंदर सिंह गुर्जर (जेवलिन थ्रो)
- सिंहराज अधाना (शूटिंग)
- शरद कुमार (हाई जंप)
- अवनि लेखरा (शूटिंग)
- हरविंदर सिंह (आर्चरी)
बता दें भारत ने अपने अब तक के पैरालंपिक्स के इतिहास में 27 मेडल जीते थे. इनमें से 17 मेडल टोक्यो ओलंपिक्स में ही अब तक आ चुके हैं.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : EPF के खाताधारकों को मोदी सरकार देगी जोर का झटका ! पीएफ योगदान से भी वसूलेगी टैक्स




