
Ranchi: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आइपीएल से टीम के बाहर होने के बाद रांची की सड़कों पर बाइकिंग का लुत्फ उठा रहे हैं. सोमवार को वो यामाहा की अपनी सबसे पुरानी बाइक से रांची के रिंग रोड पर घूमते दिखे. बता दें कि कुछ दिन पहले ही वे दुबई से अपने शहर रांची लौटे हैं.
बाइक के शौकीन महेंद्र सिंह धोनी अक्सर बाइक लेकर रांची की सड़कों पर निकल जाते हैं. लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के लेने के बाद पहली बार धोनी बाइक लेकर रांची की सड़कों पर निकले थे. वे रिंग रोड सिमलिया स्थित अपने आवास से कहीं जा रहे थे.
इसे भी पढ़ें – बॉम्बे हाईकोर्ट में रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्णब गोस्वामी की जमानत पर सुनवाई थोड़ी देर में
मंगलवार को फाइनल
IPL का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जायेगा. धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ तक भी नहीं पहुंच पायी थी. फाइनल तक रुकने के बजाय धोनी रांची लौट आये हैं. जबकि, रांची से झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि के तौर पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी और अजय शाहदेव विशेष आमंत्रण पर मैच देखने दुबई गये हैं.
इसे भी पढ़ें – बिहार चुनाव : सीएम नीतीश कुमार को एग्जिट पोल्स पर यकीन नहीं, कहा, नतीजे अधिकतर गलत साबित होते हैं




