SportsTODAY'S NW TOP NEWS

धोनी का बर्थडे बैश : बेटी संग थिरके, पत्नी ने शेयर की फोटो

NW Desk : भारत के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और अन्य करीबियों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया.


7 जुलाई 1981 को जन्मे धोनी 38 साल के हो गए है. इस मौके पर धोनी ने बेटी के साथ डांस भी किया. उनकी पत्नी साक्षी ने सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है और बर्डडे विश करते हुए कहा हैप्पी बर्थडे बॉय. जिसके बाद धोनी के प्रशंसकों ने भी उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी.

धोनी ने क्रिकेट में हासिल किया है अनूठा मुकाम

गौरतलब है कि झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार में आज के दिन यानी सात जुलाई को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता और जुझारूपन से विश्व क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया है.


धोनी की सफलताओं को देखते हुये उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं.

Related Articles

Back to top button