1st LeadJharkhandRanchiTOP SLIDER

रांची स्मार्ट सिटी में 41 प्लॉट्स के लिए तीसरे चरण की ई ऑक्शन प्रक्रिया प्रारंभ

Ranchi : धुर्वा क्षेत्र में विकसित हो रही रांची स्मार्ट सिटी परिसर में तीसरे चरण की प्लॉट्स नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है. दो चरणों में दस प्लॉट्स की नीलामी के बाद अब कुल 41 प्लॉट्स के लिए तीसरे चरण की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गयी है. जिसका एनआईटी देश के विभिन्न शहरों के प्रमुख समाचार पत्रों में निकाल दी गयी है. इसबार जिन प्लॉट्स की निलामी हो रही है वो इस प्रकार हैं, तीसरे चरण की नीलामी में शैक्षणिक व संस्थागत क्षेत्र के कुल 9 प्लॉट्स, व्यावसायिक क्षेत्र के 16 प्लॉट्स, पब्लिक सेमी पब्लिक क्षेत्र के 2 प्लॉट्स,मि क्स यूज क्षेत्र के 14 प्लॉट्स हैं.

ई ऑक्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

1 फरवरी 2022 को ई ऑक्शन से जुड़ी सूचना और अन्य जानकारी समाचार पत्रों और स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के पोर्टल और वेबसाईट पर प्रकाशित हो जायेगी. इस क्षेत्र में प्लॉट्स के इच्छुक निवेशक 2 फरवरी 2022 से वेब पोर्टल पर खुद या अपनी कंपनी का ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं. जोकि 4 मार्च 2022 को बंद कर दी जायेगी. इस ऑक्शन से जुड़ी कोई भी क्वेरी के लिए 11 फरवरी को प्री बिड मिटींग रखी गयी है.

निबंधन के बाद 14 फरवरी 2022 से इएमडी और डॉक्यूमेंट जमा करनें की प्रक्रिया शुरु होगी. मार्च महीनें के 5 तारीख को बिड सबमिशन का आखिरी दिन होगा.

रांची स्मार्ट सिटी में क्या कुछ होगा खास

बता दें कि रांची के HEC क्षेत्र में करीब 650 एकड़ जमीन पर विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना के साथ एक नये शहर का विकास हो रहा है. इस नये शहर में विभिन्न प्रकार के प्लॉट्स तैयार हैं. जिसको ऑनलाइन ई ऑक्शन के माध्यम से निलाम किया जा रहा है. आवासीय क्षेत्र की जमीन फ्रीहोल्ड के रुप में और अन्य क्षेत्र की जमीन 99 साल की लीज पर ई ऑक्शन में सबसे ऊंची दर लगानें वाले निवेशक को दिया जायेगा. अबतक कुल दस प्लॉट्स का ऑक्शन हो चुका है. इस नये शहर में सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, आवासीय विद्यालय, दो पांच सितारा और एक तीन सितारा होटल का भी प्रावधान है.

यह भी होंगे आकर्षण के केंद्र

निर्बाध बिजली और पानी के आपूर्ति के लिए जीआईएस पावर सब स्टेशन तथा डेडीकेटेड वाटर सप्लाई लाइन बिछानें का कार्य संपन्न हो चुका है. सभी सड़कों के किनारे साइकिल ट्रैक और पैदल पथ को प्राथमिकता दी गयी है. सड़कों की चौड़ाई 9 मीटर से 45 तक रखा गया है. पूरे क्षेत्र में 37 प्रतिशत भाग ओपन स्पेस के रुप में रखा जा रहा है.

इस ओपन स्पेस क्षेत्र में हीं सड़क, स्ट्रीट लाइट, मोबाइल टावर, पार्क और अन्य जरुरी संरचना का विकास किया जायेगा. यहां हर 400 मीटर की दूरी पर लोकल बस पड़ाव रहेगा ताकि लोगों को ज्यादा पैदल नहीं चलना पड़ेगा.

यहां निर्मित होने वाले भवन गृहा रेटिंग के हिसाब से बनाये जायेंगे. शहर में यूज होने वाले सीवर वाटर का इस्तेमाल रिसाइकल वाटर के रुप में किया जा सकता है. हर प्लॉट तक पहुंचनेवाली बुनियादी सुविधा अंडरग्राउंड डक्ट के माध्यम से पहुंचेगी. इसमें बिजली,टेलीफोन के तार तथा ऑप्टिकल फाइवर प्रमुख है. पूरे शहर में कहीं भी ओवरहेड वायर नहीं रहेगा.

इसे भी पढ़ें : ऐसी व्यवस्था बनायें, जिससे राजस्व संग्रह में नुकसान न हो: हेमंत

 

Related Articles

Back to top button