
Ranchi: लालपुर निवासी हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या मामले में मुख्य साजिशकर्ता लोकेश कुमार चौधरी के बॉडीगार्ड धर्मेंद्र कुमार तिवारी की ओर से दायर क्रिमिनल अपील की सुनाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. मामले में धर्मेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जमानत का आग्रह करते हुए दायर हस्तक्षेप याचिका (आईए) पर दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई. जिसके बाद हाई कोर्ट की खंडपीठ ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया. आरोप है कि धर्मेंद्र ने लोकेश के कहने पर अपनी बंदूक से गोली चलाई थी जिससे चर्चित हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की मौत हो गई थी. धर्मेंद्र आर्मी से सेवानिवृत हुआ था वह लोकेश चौधरी के यहां उनके बॉडीगार्ड के रूप में काम करता था. पुलिस की जांच में यह बात आई थी कि गोली धर्मेंद्र कुमार के राइफल से ही चली थी. पुलिस ने घटनास्थल पर बरामद खोखा एवं धर्मेंद्र के राइफल दोनों की जांच की थी.
मामले में लोकेश चौधरी की जमानत पूर्व में हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. दरअसल, इस हत्याकांड में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने जून 2023 में लोकेश कुमार चौधरी, सुनील सिंह, धर्मेंद्र कुमार तिवारी को उम्र कैद की सजा सुनाई थी. लोकेश और धर्मेंद्र ने निचली अदालत द्वारा सुनाई सजा को हाई कोर्ट में क्रिमिनल अपील दायर कर क्रिमिनल अपील तैयार कर चुनौती दी है.
क्या है मामला
लोकेश चौधरी ने लालपुर निवासी हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल को अशोक नगर स्थित एक न्यूज़ कार्यालय में 6 मार्च 2019 को बुलाया था. विवाद होने पर उनकी हत्या गोली मार कर की गयी थी. मामले को लेकर अरगोड़ा थाना के प्राथमिकी दर्ज हुई थी. हत्याकांड के मुख्य आरोपी लोकेश कुमार चौधरी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार रहा था . दिसंबर 2020 में उसने कोर्ट में सरेंडर किया था.
इसे भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट में पावर सप्लाई बाधित होने पर कोर्ट नाराज, कोर्ट के आदेश से मुख्य सचिव और ऊर्जा सचिव हुए हाजिर




