Crime News

गिरिडीह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार,2 अन्य हुए फरार 

Giridih: गिरिडीह के साइबर थाना पुलिस ने रविवार देर रात शहर के बस पड़ाव के पास से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि इस दौरान 2 अन्य अपराधी मौके से भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक कार के साथ 1.46 लाख नकद, सात स्मार्ट फोन और छह एटीएम भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में डुमरी थाना इलाके के दुलारचंद मंडल और संजीत कुमार शामिल हैं वहीं पुलिस को देखते ही फरार अपराधी बबलू मंडल और रूपेश मंडल के बारे में पुलिस को सूचना मिली है.

इसे भी पढ़ें: Cyclone Sitrang: बंगाल के दक्षिणी जिलों में चक्रवात सितरंग के असर से बारिश,झारखंड में भी अलर्ट

 

संभावना जताई जा रही है कि गिरफ्तार अपराधियो के पास से पुलिस ने जिन सात मोबाइल फोन को बरामद किया है उसमे बड़े पैमाने पर अवैध ट्रांजेक्शन होने की बात सामने आई है.पुलिस उपाधीक्षक संजय राणा ने बताया कि इन दोनों अपराधियों को बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया गया हालाँकि, इस दौरान दो अपराधी भाग निकले. इनके पास सात महंगे मोबाइल फोन, एक लाख 46 हजार रुपये नकद और एक कार जब्त किया गया है. संजय राणा ने बताया कि पुलिस जाँच के दौरान बरामद दो मोबाइल फोन में करीब चार लाख लोगों के नम्बर सेव मिले हैं. इसमें करीब एक लाख आईटी कंपनियों के कर्मचारियों के नंबर, 20 हजार बैंक कर्मियों के नंबर और करीब 10 हजार दक्षिण भारत के बड़े व्यापारियों के नंबर उनके ईमेल के साथ दर्ज हैं.

 

डीएसपी संजय राणा और साइबर थाना प्रभारी आदिकांत के अनुसार इन बरामद मोबाइल से बत्तीस लाख का ट्रांजेक्शन हुआ है. इसमें कुछ ट्रांजेक्शन जहा राज्य के भीतर से हुआ है तो अधिकांश मुंबई, पुणे, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात जैसे राज्य शामिल है. पूछताछ में गिरफ्तार दोनो अपराधियो दुलारचंद और संजीत ने बताया की चारो मिलकर बैंक के खाता धारकों को फोन कर उनके खाते से पैसे उड़ाते थे. वैसे पुलिस अब फरार अपराधियो को दबोचने में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button