JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTop Story

झारखंड में धान खरीद पर बड़ा फैसला, MSP ₹2369 के अलावा ₹100 बोनस का प्रस्ताव

किसानों को पहली बार मिलेगा एकमुश्त भुगतान

जामताड़ा : झारखंड की रजत जयंती पर राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की कि इस वर्ष धान का पूरा भुगतान एकमुश्त किया जाएगा, ताकि किसानों को किश्तों की देरी और बिचौलियों की समस्या से मुक्ति मिले। मंत्री ने कहा कि केंद्र द्वारा निर्धारित MSP ₹2369 प्रति क्विंटल पर राज्य सरकार करीब ₹100 बोनस जोड़ने जा रही है। इसका प्रस्ताव तैयार है और कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के बाद लागू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य में कटनी लगभग पूरी होने वाली है और धान खरीद प्रक्रिया 15 दिसंबर से पहले शुरू कर दी जाएगी। मंत्री ने सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान को राज्य से बाहर भेजने या बिचौलियों की किसी भी गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। निर्णय के बाद किसानों में उत्साह है। मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा, “किसान मजबूत होंगे तो समाज मजबूत होगा। किसानों का हक हर हाल में मिलेगा।”

Related Articles

Back to top button