DhanbadJharkhand

 धनबाद : अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया गया

Dhanbad : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में जनता मजदूर संघ कुंती गुट के लक्की सिंह के द्वारा  सिंदरी के गोशाला पंचमुखी मंदिर मोड़ पर वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गयी.  इससे पूर्व सिंदरी से विशाल जुलूस निकाला गया, जो गोशाला पंचमुखी मंदिर पहुंचा. श्री वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण समारोह में झरिया की पूर्व विधायक कुन्ती सिंह, जनता मजदूर संघ के सिंदरी अघ्यक्ष लक्की सिंह के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल हुए. विधिवत पूजा अर्चना कर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया गया.

इसे भी पढ़ें- डॉ हेमंत नारायण का आईटी ने किया मोबाइल जब्त

प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया गया था

इसके बाद चौक का नामकरण अटल चौक किया गया. इस अवसर पर कुन्ती सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में प्रतिमा स्थापित गयी है. जनता मजदूर संघ के सिंदरी अध्यक्ष लक्की सिंह ने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए पहले भूमि पूजन किया गया था और आज प्रतिमा स्थापित की गयी. लक्की सिंह ने अटल जी के रास्ते पर चलने की बात कही और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया.

Related Articles

Back to top button