
Dhanbad : बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन वाले ने पहले गाड़ी के गेट को खोलकर पुलिस वाले के सामने ही थूकना शुरू कर दिया. जब पुलिस वाले ने वाहन मालिक को समझाया, तो वो उल्टा ही पुलिस पर भड़क गया और पुलिस वाले से नोंकझोंक करने लगा. पुलिस कार्रवाई करते हुए गाड़ी सहित मालिक को पकड़ कर थाने ले गयी. उसके खिलाफ सार्वजनिक जगह पर थूक फेकने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
इसे भी पढ़ें – हिंदपीढ़ी में लगे ‘गोदी मीडिया हाय-हाय’ के होर्डिंग, मीडिया का हो रहा बहिष्कार
पुलिस पर रौब झाड़ने लगा था वाहन चालक
इस मामले में धनबाद एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति कानून तोड़ेगा तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी. एसएसपी ने कहा कि बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन वाले ने पुलिस के सामने ही गुटका खाकर थूकने लगा.
जब उसे समझाया गया तो वह पुलिस पर ही रौब दिखाने लगा. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उस युवक पर गुटका थूकने के मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई होती रहेगी.
इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : सिमडेगा में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने 3 किमी तक के क्षेत्र को किया सील
उपायुक्त ने दिया था तंबाकू पदार्थ खाकर थूकने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश
बता दें कि इस संबंध में उपायुक्त ने बताया था कि खैनी और गुटका खाकर यत्र-तत्र थूकने से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा है. इसलिए जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय एवं परिसर, सभी स्वास्थ्य संस्थान, सभी शैक्षणिक संस्थान, थाना परिसर आदि में किसी भी प्रकार का तंबाकू पदार्थ, सिगरेट, खैनी, गुटखा, पान मसाला, जर्दा आदि के उपयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया गया है.
यदि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा आगंतुक इसका उल्लंघन करते हैं, तो उनके खिलाफ कानून के अनुरूप कार्रवाई होगी. इस संबंध में उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त सहित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी को इस कानून का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं उल्लंघन करने पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया था. साथ ही सभी सरकारी / गैर सरकारी परिसरों में उक्त आशय का बोर्ड लगवाने का भी निर्देश दिया था.
इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona: धनबाद के कुमारधुबी में कोरोना संदिग्ध मिलने के बाद इलाके को सील करने की तैयारी





866174 749855What a lovely blog. I will undoubtedly be back. Please maintain writing! 54143