
Dhanbad: गुरुवार को गांधी सेवा सदन हीरापुर में नेहरू युवा केंद्र धनबाद द्वारा विभिन्न प्रखंडों से आए हुए 50 से अधिक युवाओं हेतु जल जागरण तथा करियर काउंसलिंग के विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र धनबाद से आदित्य चौधरी, एडवोकेट शंभू प्रसाद सिंह तथा समाजसेवी अरुण राय आदि उपस्थित रहे.
आदित्य चौधरी ने युवाओं को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला उद्योग केन्द्र, खादी एंड विलेज इंडस्ट्रियल सेंटर द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले ऋण सुविधाओं के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई.

अरुण राय ने युवाओं को जल संरक्षण के प्रति ग्रामीण से क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने हेतु जल जागरण अभियान चलाने का आह्वान किया.
उन्होंने सामाजिक संगठनों द्वारा दामोदर नदी के उद्धार का उदाहरण देते हुए युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जलाशयों को बचाने तथा पुनरुद्धार करने के लिए प्रेरित किया गया.
इसे भी पढ़ें:BREAKING : राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव को दी हरी झंडी
वहीं शंभू प्रसाद सिंह ने युवाओं को वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूक किया. केंद्र के जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को करियर से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करना तथा ग्रामीण स्तर पर जल जागरण अभियान के अंतर्गत समाज में जल संरक्षण तथा वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता पैदा करना है.
कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम पर्यवेक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने किया. वहीं प्रतिभागी के रूप में नेहा, राधा, सुनीता, पन्नालाल, वासुदेव एवं अन्य उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें:रूस यूक्रेन युद्ध के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल 104 डॉलर प्रति बैरल के पार, भारत ने सस्ता तेल खरीदने के लिए उठाया ये कदम




