
Koderma. जिले के परसाबाद में निर्माणाधीन पावर हाउस में लगे ट्रांसफार्मर से क्वॉयल चोरी मामले में 6 लोग गिरफ्तार किए गये हैं. जयनगर थाना क्षेत्र में 30 दिसंबर की रात्रि लगभग 8-10 अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा परसाबाद थाना जयनगर में निर्माणाधीन पावर हाउस में लगे ट्रांसफार्मर से दो क्वॉयल जिसका वजन 56 क्विंटल था जिसको काट कर ले गया था. जिसमें वादी के लिखित आवेदन के आधार पर जयनगर थाना कांड संख्या 278/21 दिनांक 31 दिसंबर को धारा 395 भादवी अंकित किया गया.
इसे भी पढ़ेंः कोडरमा : रविवार को 86 कोरोना पॉजिटिव मिले, सक्रिय मामले 626
कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में टीम गठन किया गया. टीम दल द्वारा रामगढ़ एवं हजारीबाग के क्षेत्रों में छापामारी कर कांड का उद्भेदन किया गया. घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें डकैती करने एवं माल खरीदने वाले शामिल है. इनकी निशानदेही पर डकैती किया गया माल एवं घटना में प्रयोग किए गये औजार जब्त किए गये. साथ ही घटना में प्रयोग किए गये जाली नंबर लगे तो पिकअप वाहन भी जप्त किया गया.
एक अभियुक्त महेंद्र रविदास पिता तीतर रविदास ग्राम टोपा बस्ती थाना मांडू जिला रामगढ़, पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के डर से पुराना केस रामगढ़ कोर्ट में 4 जनवरी 22 को आत्मसमर्पण कर चुका है.
इसे भी पढ़ेंः Ranchi News : होम आइसोलेटेड कोरोना मरीजों के घर पहुंचेंगे डॉक्टर, 24 इंसिडेंट कमांडर के साथ 46 डॉक्टर को किया गया टैग
गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार पिता रघुवीर साव ग्राम सांडी थाना मांडू जिला रामगढ़, सिकंदर प्रसाद पिता खिरोधर महतो ग्राम सिंदूर थाना कुर्रा जिला हजारीबाग, पारस प्रसाद सिन्हा पिता छोटेलाल सिन्हा ग्राम गोला रोड चटी बाजार थाना जिला रामगढ़, मोहम्मद सद्दाम अंसारी पिता मोहम्मद शफी अंसारी ग्राम हुवांग थाना मांडू जिला रामगढ़, सुमित कुमार पिता जितेंद्र भुईयां ग्राम सौंडा बस्ती थाना भुरकुंडा जिला रामगढ़, विकास कुमार पिता छोटेलाल प्रसाद ग्राम रामगढ़ कैंट थाना जिला रामगढ़.
आपराधिक इतिहास भी है
महिंद्र रविदास चाईबासा मुफस्सिल थाना 27/20 धारा 395 भादवि, गढ़वा थाना कांड संख्या 87/17 धारा 393, 412 भादवी, गढ़वा थाना कांड संख्या 116/21 धारा 461, 379, 511, 399, 402 भादवि में नामजद है. वहीं जब्ती सूची में ट्रांसफार्मर का तांबा का वजन 13 किलो, तांबा रिंग बना हुआ ट्रांसफार्मर वजन करीब 40 किलो, डकैती करने में उपयोग में लाया गया सामान छोटा बड़ा लोहे का सबल 2 लोहे का छेनी लोहे का एक, चिमटा लोहे का, हथौड़ी हेक्सा ब्लेड तीन बरामद किया गया. छापामारी दल में माईका अंचल पुलिस इंस्पेक्टर अवधेश सिंह, जयनगर थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान, अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, तकनीकी शाखा, थाना के रिजर्व गार्ड सहित कई लोग शामिल थे.
इसे भी पढ़ेंः एमजीएम अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला को तड़पता छोड़ा, जच्चा-बच्चा की हो गयी मौत




