JharkhandRanchi

डीपी ज्वेलर्स लूटकांड मामले में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी सस्पेंड

Ranchi: रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने ज्वेलर्स लूट कांड मामले में दारोगा इंस्पेक्टर पंकज कुमार और शैलेंद्र सिंह समेत आधा दर्जन से ज्यादा सिपाही को सस्पेंड किया गया है. कल दिनदहाड़े अपराधियों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया. उसके बाद दुकान संचालक को गोली मारकर फरार हो गये थे. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें यह साफ देखा जा रहा था कि लुटेरे बैग में जेवर रखकर पैदल निकल गए. इस मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. फिलहाल इस लूट कांड में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने जताई नाराजगी

रांची के बिरसा चौक पर स्थित डीपी ज्वेलर्स में शुक्रवार को दिनदहाड़े भीषण लूटपाट की घटना हुई. ₹1.40 करोड़ के जेवर और नगदी की लूट हुई. अपराधियों की गोली से दुकान के मालिक रामनाथ वर्मा और इनके पुत्र भी घायल हुए. केंद्रीय मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ शनिवार को प्रभावित परिवार से घर और अस्पताल में मिले. पूरी घटना की जानकारी ली. नाराजगी जाहिर करते कहा कि बिरसा चौक जैसे व्यस्ततम स्थल पर दिनदहाड़े इतनी बड़ी घटना का होना राजधानी के लिए चिंता का विषय है. दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे है. राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आम लोग काफी दहशत में है. राज्य सरकार अविलंब घटना के दोषियों पर ठोस कार्रवाई करे.

 

Related Articles

Back to top button