Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद : नशे में बेसुध जमीन पर पड़ा मिला पुलिस का जवान

Dhanbad : धनबाद सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर कोरोना ड्यूटी में तैनात टुडू नाम का जवान नशे में धुत होकर जमीन पर पड़ा मिला. जमीन पर पड़ा जवान इधर-उधर पलट कर बड़बड़ा रहा था.

इसे भी पढ़ेंःपुरी रथ यात्रा में श्रद्धालुओं के शामिल होने पर इस साल भी रोक, केवल सेवक होंगे शामिल

उसकी बाइक ड्यूटी स्थल पर खड़ी थी. जिसमें टुडू लिखा हुआ था. सोचने वाली बात है कि जिस पुलिस जवान को सदर अस्पताल की गेट पर सुरक्षा का जिम्मा मिला था, वो खुद शराब के नशे में जमीन पर गिरा मिला.

घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत जवान को उठा कर थाने ले जाया गया.

इसे भी पढ़ें :रिम्स किचन में बनता है एक हजार मरीजों का खाना, लेकिन फायर फाइटिंग सिस्टम फेल

Related Articles

Back to top button