JharkhandRanchi

करमटोली में वृहत धूमकुडिया भवन का सीएम हेमंत 22 जून को करेंगे भूमि पूजन

मंत्री चंपई सोरेन ने केंद्रीय धूमकुड़िया से जुड़े लोगों से की मुलाकात

Ranchi: राजधानी स्थित करमटोली में धूमकुडिया भवन बनेगा. राज्य सरकार ने भी इसमें रुचि दिखायी है. केंद्रीय धूमकुडिया के निवर्तमान पदाधिकारियों को गुरुवार को कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने यह भरोसा दिलाया.

मंत्री ने विधायक बंधु तिर्की की अगुआई में पदाधिकारियों ने भेंट की. इस दौरान यह फैसला हुआ कि 22 जून को धूमकुडिया भवन के लिए भूमि पूजन किया जायेगा. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन, कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन के अलावा कुछ अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ेंःबांका के मदरसा में ब्लास्ट का झारखंड से जुड़ा कनेक्शन, स्लीपर सेल की तलाश में NIA

ब्लूप्रिंट पर चर्चा

बृहद धूमकुडिया भवन के निर्माण के लिए इसके विभिन्न स्वरूपों, निर्माण कार्य से संबंधित मौखिक ब्लूप्रिंट पर चंपई सोरेन ने पदाधिकारियों से चर्चा की.

सबों ने कहा कि धूमकुडिया भवन वृहद तौर पर तैयार किये जाने की योजना है. इसमें विवाह मंडप, कोचिंग, पुस्तकालय के अलावा अलग अलग जनजातियों से संबंधित विभाग होंगे. इनमें मुंडा, हो, संथाल, उरांव, खडिया, लोहरा जैसी जनजाति प्रमुख हैं.

अलग अलग विभागों के जरिये आदिवासियों के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आदि विषयों पर शोधपरक काम होगा. आदिवासी समाज के लोकप्रिय उत्पादों की बिक्री का सेंटर भी धूमकुडिया भवन में बनाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :रिम्स किचन में बनता है एक हजार मरीजों का खाना, लेकिन फायर फाइटिंग सिस्टम फेल

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य

मंत्री से भेंट करने वालों में केंद्रीय धूमकुडिया के निवर्तमान पदाधिकारी शामिल थे. मुख्य रूप से इसमें कैलाश मुंडा, अजय खलखो, सुनील टोप्पो, प्रेम शाही मुंडा, अभय भुट कुंवर, सूरज टोप्पो, बबलू मुंडा, जय सिंह लुखड समेत अन्य भी शामिल थे.

इसे भी पढ़ेंःपुरी रथ यात्रा में श्रद्धालुओं के शामिल होने पर इस साल भी रोक, केवल सेवक होंगे शामिल

Related Articles

Back to top button