Dhanbad

धनबाद: 19 फरवरी 1.10 लाख से अधिक लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा

Dhanbad: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से शुरू हुए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम में आज 58 हज़ार 705 पुरुष और 52 हजार 182 महिलाओं को लेकर कुल एक लाख 10 हजार 887 लोगों ने दवा का सेवन किया. इसमें 1 से 19 वर्ष तक के 30781 व 19 वर्ष से ऊपर के 78031 लोग शामिल है. इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि 19 फरवरी तक जिले के 59.36% लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई है. इसमें 819418 पुरुष व 750381 महिलाओं को लेकर कुल 15 लाख 69 हजार 799 लोगों ने दवा का सेवन किया है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: बरोरा में सीआईएसएफ और कोयला चोरों में भिड़ंत, दो सीआईएसएफ जवान चोटिल

आज दवा प्रशासक द्वारा घर घर जाकर लोगों को अपने सामने दवा खिलाई गई. वहीं सभी सीएचसी, पीएचसी, सदर अस्पताल, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रेलवे अस्पताल, सेंट्रल हॉस्पिटल, सहित बीसीसीएल के सभी अस्पतालों में सुबह 10:00 बजे से संध्या 4:00 तक दवा खिलाई गई. आज गोविंदपुर में 2075, टुंडी 1568, बाघमारा 32888, तोपचांची 2042, धनबाद 27862, झरिया 10014, निरसा 28470 व बलियापुर प्रखंड में 5968 लोगों को दवा खिलाई गई.

Related Articles

Back to top button