
Dhanbad: झारखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. वहीं धनबाद नगर निगम में भी इस महामारी की इंट्री हो गयी है. निगम कार्यालय के एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ऑफिस को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंः गढ़वा: 50 फीट गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप, चालक सहित दो की मौत, कई लोग घायल
सोमवार को पॉजिटिव मिला कर्मचारी
धनबाद में सोमवार को हुई कोरोना जांच के दौरान धनबाद नगर निगम का एक कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाया गया. जिसके बाद धनबाद नगर निगम कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है और नगर निगम बिल्डिंग सहित इसके चारों ओर सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है.
संपर्क में आये लोगों की पहचान की जा रही है
कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनके संपर्क में आये लोगों की पहचान की जा रही है. उनकी भी कोरोना जांच कराई जायेगी, ताकि संक्रमण का ज्यादा फैलाव ना हो. वहीं निगम ऑफिस को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय आये बगैर अपना काम करेंगे. वही मंगलवार से अचानक निगम कार्यालय बंद होने से निगम में काम कराने दूर-दराज से आये लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड राज्य सहकारी बैंक के 2.50 करोड़ के घोटाले में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार, CID कर रही जांच




