Dhanbad

धनबादः जेवीएम नेता के घर डकैती, 13 साल की बच्ची को कब्जे में लेकर लूटपाट

Dhanbad: धनबाद के तेतुलमारी में रहने वाले जेवीएम नेता शंकर निषाद के घर डकैती हुई है. अपराधियों ने बीसीसीएल से सेवानिवृत्त शंकर निषाद की 13 वर्षीय पोती को कब्जे में लेकर 3.30 लाख रुपये के गहने और नकद की लूटपाट की.

अपराधियों की पहचान बताते हुए पीड़ित ने बताया कि जिस डकैत ने उनकी पोती को कब्जे में लिया था, उसके हाथ पर टैटू बना हुआ था और उसके बाल लाल थे.

इसे भी पढ़ेंःचारा घोटालाः देवघर कोषागार मामले में लालू प्रसाद को हाइकोर्ट से मिली जमानत

इधर घटना की सूचना देने के बाद भी जब पुलिस घटना स्थल नहीं पहुंची तो लोगों ने तेतुलमारी थाने में हंगामा किया. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी और घटनास्थल का मुआयना करते हुए पूरी जानकारी ली. तेतुलमारी पुलिस दो स्थानीय संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है.

तेतुलमारी थानेदार ध्रुव ओझा ने न्यूज़ विंग से बातचीत में कहा है कि भुक्तभोगी शंकर निषाद एवं उनके परिजनों द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है.

थानेदार ने बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर लेने का दावा किया. फिलहाल अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

इसे भी पढ़ेंः(मेडिकल) वेस्ट नहीं हैं ये बच्चे…

करीब 10 की संख्या में आये थे अपराधी

शंकर निषाद ने बताया कि डकैतों की संख्या 7-10 के करीब थी. एक ने उनकी पोती के गले पर हेक्सा ब्लेड रख उसे कब्जे में कर लिया और शोर गुल करने पर पोती का गला रेत देने की धमकी दी. शंकर ने बताया कि घर में अलग-अलग कमरों में उसका भाई, दो पोती सो रहे थे.

डकैतों ने गुरुवार रात लगभग दो बजे के करीब घर में घुसकर डकैती की. डकैतों ने सबसे पहले शंकर के कमरे में दबिश दी और अलमीरा का लॉकर को तोड़ नकद और जेवरात लूट लिये.

इसके बाद डकैतों ने दूसरे कमरे में घुसे और पोती को कब्जे में लेकर उसके भाई के कमरे में लूटपाट की. डकैतों ने सवा तीन लाख रुपये मूल्य के गहने और 8000 रुपये नकद लेकर फरार हुए हैं.

इसे भी पढ़ेंःRRDA-NIGAM: कौन है अजीत, जिसके पास होती है हर टेबल से नक्शा पास कराने की चाबी

Related Articles

Back to top button