Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद : लावारिस हालत में कीचड़ में फंसा हाइवा जब्त

Dhanbad : बरोरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरोरा शिव मंदिर के समीप कीचड़ में कोयला लोड हाइवा वाहन लावारिस हालत में फंसा हुआ है. सूचना मिलने पर बरोरा थाना प्रभारी बन्धन तिर्की मौके पर पहुंचे कर हाइवा को जब्त कर थाने ले आये. वहीं चर्चा है कि हाइवा में लोड कोयला अवैध है. जिस स्थान पर हाइवा पुलिस ने बरामद किया उससे कुछ दूरी पर बीसीसीएल मुराईडीह शताब्दी कोलियरी है.

इसे भी पढ़ें : मई में कोरोना ने शहर से ज्यादा गांवों में मचाया तांडव, 52 % मौत गांवो में हुई, 59 दिन में सबसे कम कोरोना के मामले

वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि सूचना मिली थी कि कोयला लोड हाइवा सड़क किनारे कीचड़ में फंसा हुआ है. हाइवा में कोई नहीं है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, कोयला लोड हाइवा को थाना ले आया गया. कोयला अवैध है या नही इसकी जांच की जा रही है. हाइवा के मालिक का भी पता लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :झारखंड: शराब के थोक कारोबार में प्राइवेट पार्टीज को एंट्री

 

Related Articles

Back to top button