Uncategorized

चीन के साथ सहयोग बढ़ाएगा नेपाल

काठमांडू: नेपाल और चीन ने अपने संबंधों को और विकसित करने का संकल्प लिया है और काठमांडू ने चीन के बेल्ट एंड रोड पहल से जुड़ने की इच्छा जताई है।

चीनी रक्षामंत्री और स्टेट काउंसिलर चांग वांकुआन के साथ गुरुवार को एक बैठक में नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने चीन की पड़ोस से संबंधित कूटनीति की सराहना की, जिसमें सौहाद्र्र, ईमानदारी, पारस्परिक लाभ और समग्रता शामिल है।

प्रचंड ने नेपाल के सामाजिक-आर्थिक विकास और रक्षा में सहयोग के लिए, खासतौर से भूकंप बाद के पुनर्निर्माण के लिए चीन की सहायता के लिए चीन को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “नेपाल एक चाइना नीति के लिए वचनबद्ध है और यह चीन विरोधी गतिविधियों के खिलाफ हमेशा खड़ा रहेगा। नेपाल बेल्ट एंड रोड पहल में साझेदार बनने को उत्सुक है।”

चांग ने ताइवान और तिब्बत के प्रमुख मुद्दों के संबंध में चीन का जोरदार समर्थन करने के लिए नेपाल की सराहना की।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के नेता द्विपक्षीय संबंधों को गहरा बनाने के लिए सहमत हुए हैं।

चांग ने कहा कि चीन दोनों देशों की जनता के लाभ के लिए सहयोग की अपनी व्यापक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए नेपाल के साथ हाथ मिलाने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button