
Dhanbad : बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया रोड स्थित श्री कृष्णा प्लाजा में मंगलवार सुबह करीब 9:30 आग लग गयी. जिससे अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गयी. जिसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश करने लगी.
दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने अपार्टमेंट का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला. आग फर्स्ट फ्लोर पर स्थित मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के कार्यालय में लगी. इसके बाद देखते ही देखते पूरा अपार्टमेंट धुआं-धुआं हो गया. लोग जान बचाने के लिए बाहर भागते दिखे.
बता दें कि बैंक मोड़ मटकुरिया रोड धनबाद का व्यवसायिक सेंटर है. श्री कृष्णा प्लाजा अपार्टमेंट के निचले हिस्से में मार्केट है. आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. माना जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है. आप पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : बच्चों के लिए कोवैक्सिन को सरकार ने दी मंजूरी, जानें किस उम्र के बच्चों को लगेगी वैक्सीन




