DhanbadJharkhand

धनबाद : धैया में पानी के लिए आपाधापी, सोशल डिस्टेंसिंग का भी नहीं रखा गया ख्याल

Dhanbad : पिछले तीन दिनों से मैथन जलापूर्ति व्यवस्था ठप रहने के कारण पेयजल संकट झेल रहे लोगों के बीच जैसे ही नगर निगम की ओर से पानी का टैंकर पहुंचा, लोगों में पानी लेने की आपाधापी मच गयी. इस चक्कर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी भूल गये.

यह नजारा धैया कोरंगा बस्ती का है. रविवार को जब इस बस्ती में पानी का टैंकर पहुंचा. लोग गैलन, बाल्टी आदि लेकर टैंकर के इर्द गिर्द जमा हो गये. किसी ने भी एक दूसरे के बीच दूरी बनाकर नहीं रखी.

इसे भी पढ़ेंः आज तक देश में कुल 8326 मामले, 273 लोगों की मौत और ठीक हुए 716 कोरोना पॉजिटिव : स्वास्थ्य मंत्रालय

पानी का टैंकर देखते ही लोगों के बीच मच गयी आपाधापी

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय जिस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर जिला प्रशासन लोगों से लगातार अपील कर रहा है, उनकी इस अपील को भी लोगों ने नजरअंदाज कर दिया और पानी लेने टूट पड़े.

टैंकर के सामने बच्चे, युवा, महिलाएं सभी की भारी भीड़ जुट गयी. उनके बीच एक-एक बाल्टी पानी के लिए आपाधापी मच गयी. कोई टैंकर पर चढ़ गया तो कोई गैलन हाथ में लेकर अपनी बारी का इंतजार करने लगा. लोगों की यह अनदेखी एक तरह से कोरोना को आमंत्रण ही दे रही थी.

इसे भी पढ़ेंः इस नाजुक वक्त में कोरोना पर भविष्यवाणी किसी के बस का नहीं

तीन दिन पहले निरसा में पट गयी थी पाइपलाइन

गौरतलब है कि निरसा में तीन दिन पहले पानी की पाइप फट जाने की वजह से धनबाद की आधी आबादी पेयजल संकट झेल रही थी. 72 घंटे के बाद पाइप की मरम्मत के बाद रविवार से मैथन से पानी सप्लाई शुरू कर दी गयी है. हालांकि कई क्षेत्र में अभी भी पानी नही पहुंच पाया है. यही वजह है कि धैया में पानी का टैंकर जैसे ही पहुंचा, लोग पानी लेने घरों से निकल पड़े. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल ही ध्यान नहीं रखा गया.

मालूम हो कि धनबाद के पड़ोसी जिला बोकारो और आसनसोल में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले में दहशत का माहौल है. जिला प्रशासन ने लोगों से संक्रमण के खतरे को देखते हुए एहतियात बरतने की अपील की है. इसके बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः #LockDownEffect : सालाना वेतन वृद्धि रुकने व नौकरी जाने के डर से कर्मचारियों में बढ़ी टेंशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button