DhanbadJharkhand

धनबाद: एगारकुंड बीडीओ ने किया क्लस्टर व मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Dhanbad : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एगारकुंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी बिनोद कुमार कर्मकार ने मैथन, कुमारधुबी सहित प्रखंड के विभिन्न कलस्टर एवं मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि 24 मई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान अधिकारियों तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसलिए आज विभिन्न कलस्टर एवं मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है.

ये भी पढ़े : PANCHAYAT ELECTION: पहले चरण के लिये आज से जमा ली जायेंगी बसें, 271 वाहनों की आवश्यकता

इस क्रम में पानी, बिजली, बैठने की व्यवस्था, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की व्यवस्था को देखा जा रहा है. उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के तृतीय चरण में 24 मई को बलियापुर, कलियासोल व एगारकुंड में मतदान किया जाएगा. तीसरे चरण के मतदान के लिए 456 भवन में 740 मतदान केंद्र व 11 चलंत मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमे 271276 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Related Articles

Back to top button