Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद : आग से जलकर नवविवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप

Dhanbad : जिले में दहेज की ललाज में हत्या का मामला सामने आ रहा है. मामला हरिहरपूर थाना अंतगर्त खरियों गांव का है. जहां विवाहिता की मौत मंगलवार रात आग में जलने से हो गयी. सूचना के बाद विवाहिता के मायके वाले मौके पर पहुंचे. मृतका के परिजनों की तरफ से ससुराल वालों पर दहेज के प्रताड़ित और हत्या का आरोप लगाया है.

इस संबंध में महुदा मोड़ के कांड्रा गांव निवासी विष्णु महतो ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री काजल की शादी खरियो निवासी आनंद साव के पुत्र प्रकाश साव के साथ 2 मई 2021 को हुई थी. जिसमें दो लाख रुपये नगद तथा एक लाख रुपये का जेवर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें : राज्य में छह साल से डीआरडीए कर्मियों का महंगाई भत्ता नहीं बढ़ा

शादी के कुछ दिनों तक को सब कुछ ठीक था, लेकिन उसके बाद पति प्रकाश साव ने बेटी से दहेज कम मिलने की बात कहकर दो लाख रुपये की दहेज की मांग की. दहेज की मांग करने वालों में ससुर आनंद साव, सास पुड़की देवी, भैसुर कालाचंद साव, गोतनी कुमारी देवी, फुलदेवी भी शामिल हैं. मृतका के पिता ने दहेज के लिए ससुरात पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया.

उन्होंने बताया कि बीती रात 8 बजे बेटी से फोन पर बात भी हुई थी. सब कुछ ठीक था. लेकिन रात 2 बजकर 19 मिनट में मेरी बेटी के ससुराल से फोन आया. जिसमें बताया गया कि आग में लगाकर उनकी बेटी की मौत हो गयी है.

मामले में ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि परिवारिक विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुटी गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :IAS की FIR नहीं हुई तो बिगड़े जीतन राम मांझी, सरकार से पूछे सवाल

Related Articles

Back to top button