DhanbadJharkhand

धनबाद : कांग्रेसी नेता मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सत्याग्रह व अनशन पर बैठे

Dhanbad : टुंडी विधानसभा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और विधायक राजकिशोर महतो की नाकामी को उजागर करने के लिए पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भास्कर ओझा सोमवार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ रणधीर वर्मा चौक पर सत्याग्रह सह  आमरण अनशन पर बैठ गयें। इससे पूर्व झारखंड नवनिर्माण समिति के नेतृत्व में जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक सैकड़ों की संख्या में आए जुलूस निकालकर दर्जनों समर्थकों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें : रोमांचक रहा बीआईटी का ‘नाद उत्‍सव’, संगीत से विद्यार्थियों ने मोहा मन

मूलभूत सुविधाओं से वंचित है लोग  : भाष्कर ओझा

भास्कर ओझा ने कहा कि  टुंडी विधानसभा क्षेत्र में  बगैर बिजली का बिल थमा दिया जाता है और रुपयों का भुगतान नहीं करने पर गरीब आम जनता पर मुकदमे कर दिए जाते है. इतना ही नहीं क्षेत्र में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे  हो चुके हैं.  इस पर ना तो प्रशासन का ध्यान है और ना ही जनप्रतिनिधि का  जिसे आए दिन दुर्घटना हो रही है. जहां नाला की आवश्यकता है वह छोटे छोटे नाली बने हुए हैं. इससे सड़कों पर नाली का पानी  आ जाता है जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का  सामना करना पड़ता है. यहां तक कि कई ऐसे मुहल्ले  है जहाँ सड़क व  पुल-पुलिया की जरूरत है जो अब तक नहीं बन पाई  है.

क्षेत्र में स्थाई रूप से जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है. बिजली का तो कहना ही नहीं गरीबों के प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर लूट चल रही है कमीशन  चरम पर है. ऐसे में सड़क पर उतर कर आंदोलन करना और सरकार को आईना दिखाना जरूरी हो गया है. वहीं कुछ राजनीतिक पंडितों की माने तो 2019 में एक बार फिर से विधानसभा चुनाव  होने को है. ऐसे में पुराने प्रत्याशी अपने लिए टिकट की जुगाड़ बैठाने के लिए अपना शक्ति प्रदर्शन करने में लगे हैं. और यह आंदोलन भी उसी का एक हिस्सा है.

Related Articles

Back to top button