Sports

IND Vs NZ: T-20 सीरीज चोटिल गप्टिल की जगह खेलेंगे ऑलराउंडर कीवी नीशाम

Wellington:  6 फरवरी से भारत-न्यूजीलैंड के बीच शुरु होनेवाले तीन टी-20 मैचों की सीरीज में गप्टिल की जगह ऑलराउंडर नीशाम को टीम को जगह मिली है. न्यूजीलैंड के सीनियर सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल पीठ की चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण भारत के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 श्रृंखला से बाहर हो गए. गप्टिल की जगह आलराउंडर जिमी नीशाम लेंगे, जो भारत के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के अंतिम दो मैचों में खेले थे.

‘स्टफ.को. एनजेड’ ने न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड के हवाले से कहा, ‘‘दुर्भाग्य से मार्टिन इस टी20 श्रृंखला के लिए समय पर नहीं उबर पाया है जिसमें पांच दिन में तीन मैच खेले जाने वाले हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘वह हमारी सीमित ओवरों की टीम का अहम हिस्सा हैं. लेकिन हमें विस्तृत तस्वीर देखनी होगी और सुनिश्चित करना होगा कि उसकी चोट सही हो जाए.’

गप्टिल को भारत के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व चोट लगी थी. और अब उनकी नजरें बांग्लादेश के खिलाफ अगले हफ्ते से होने वाली श्रृंखला के साथ वापसी पर टिकी हैं. भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला वेलिंगटन में छह फरवरी को शुरू होगी. दूसरा मैच आकलैंड के ईडन पार्क में आठ फरवरी और अंतिम मैच हैमिल्टन में 10 फरवरी को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम में युवा आलरांडर डेरिल मिशेल को भी शामिल किया गया है जो टीम के पूर्व कोच जान मिशेल के बेटे हैं.

न्यूजीलैंड की टीम

केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लोकी फर्ग्युसन, स्काट कुगेलिन, डेरिल मिशेल, कोलिन मुनरो, जिमी नीशाम, मिशेल सेंटनर, टिम सेइफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी और रोस टेलर

Related Articles

Back to top button