DhanbadJharkhand

धनबाद : आपसी विवाद में हुई गोलीबारी, एक गिरफ्तार

Dhanbad : खुशियों का त्यौहार ईद के मौके पर सभी लोग शांतिपूर्ण रूप से एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे थे. सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था कि अचानक बुधवार देर शाम को एक बार फिर वासेपुर का मशहूर इलाका गोलियों के तड़तड़ाहट से गूंज उठा. जिसके कारण लोगों मे दहशत का माहौल बन गया.

क्या है मामला

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पप्पू पाचक के भाई झाड़ी और असगर जब्बार नाम के दो व्यक्तियों के बीच बुधवार देर शाम किसी आपसी विवाद को लेकर झड़प हो गयी. जिसके बाद झाड़ी के दोस्तों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी. जिससे की पूरा इलाका डर से सहम गया.

इसे भी पढ़ें- दर्द-ए-पारा शिक्षक : मानदेय से नहीं सिलाई से चलता है घर, आंखों में है परेशानी पर आर्थिक तंगी में…

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और असरग जब्बार को गिरफ्तार कर लिया. असगर को पुलिस थाने लेकर गयी है. जबकि झाड़ी और उसके दोस्त हवाई फायरिंग के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक खोका बरामद किया है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बारे में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में हवाई फायरिंग की गई थी. घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़ पुलिस त्वरित कार्यवाई करते हुए घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है.

वहीं पुलिस लगातार इलाके में गस्त लगा रही है. फिलहाल स्थिति सामान्य है. पुलिस आगे की कार्यवाई करते हुए मामले की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button