Jamshedpur

बहरागोड़ा : बाइक से अनियंत्रित होकर पति-पत्नी घायल

Bahragoda : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटीयाल गांव स्थित इंडियन ऑयल पंप के पास एक मवेशी के सामने आ जाने से बाइक से गिरकर पति और पत्नी घायल हो गए. बाइक सवार इंद्रजीत पेट्रोल लेने के लिए जा रहे थे. तभी घटना घटी. घटना में उनकी पत्नवी सुकमतला सिंह भी घायल हो गई है. उसके सिर पर गंभीर चोटें आई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एम्बुलेंस बुलाकर बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया. डॉ ऋतुराज ने जख्मी महिला सुकमतला सिंह की जांच करने के बाद बेहतर इलाज के लिए ओड़िशा के बारीपदा अस्पताल रेफर कर दिया. घटना में इंद्रजीत को हल्की चोटें आई है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी गामारिया पंचायत के बूढीडाही गांव के रहने वाले हैं. वे किसी काम से बहरागोड़ा बाजार जा रहे थे. इसी बीच घटना घटी. बाद में इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई.

इसे भी पढ़ें- सुरदा माइंस के ठेकाकर्मी के श्राद्धकर्म के लिए एचसीएल ने किया सहयोग

 

 

Related Articles

Back to top button