JharkhandLead NewsNEWSRanchi

पुलिस संस्मरण दिवस पर डीजीपी व एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि, शहीद के परिजनों का सम्मान

Ranchi: झारखंड पुलिस परिवार के द्वारा शुक्रवार को रांची में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि अर्पित की गई. जैप ग्राउंड में डीजीपी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. इस वर्ष नक्सलियों से लोहा लेते हुए राज्य के 3 जवान शहीद हुए, जिन्हें डीजीपी नीरज सिन्हा सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी.

इधर, जिला स्तर पर कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में शहीद स्मारक में सलामी दी गई. एसएसपी किशोर कौशल ने श्रद्धांजलि के बाद शहीद के परिजनों को पुरस्कृत किया. राज्य गठन के बाद से रांची जिला पुलिस बल के अब तक बीस जवान शहीद हुए हैं. इन शहीदों को शिद्दत से याद किया गया.

 

देश की आंतरिक सुरक्षा में जान गंवाने वाले रांची सहित झारखंड के वीर शहीदों को याद में हर वर्ष मनाया जाता है, विदित हो कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सेना के आक्रमण में सीआरपीएफ अधिकारी करम सिंह अपने 20 साथियों के साथ शहीद हो गए थे. तब से 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है. इस दौरान पिछले एक साल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है. कार्यक्रम में एसएसपी के अलावे सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, जिले के सभी डीएसपी ओर थाना प्रभारी परिचारी प्रवर-प्रथम एवं द्वितीय एवं परिचारी गण तथा सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button