
Ranchi: झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय सभागार में एक बैठक कर नवीन इकाई का गठन किया. इस दौरान मध्य पूर्व क्षेत्र संगठन मंत्री निखिल रंजन विशिष्ठ अथिति के तौर पर मौजूद थे. निखिल रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशिष्ठ अथिति के रूप में मध्य पूर्व क्षेत्र सह संगठन मंत्री यागवल्क्य शुक्ल, विभाग संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह भी उपस्थित थे. बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मध्य पूर्व क्षेत्र संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि 1947 में भारत स्वतंत्र तो हुआ लेकिन औपनिवेशिक मानसिकता से हम स्वतंत्र नही हुए.
शासन तंत्र के रूप में किस तरह एक परिवार के पुनः गुलाम हो गए, उसका आभास कराया. छात्र शक्ति के बारे में भी लोगों को बताया. निखिल रंजन ने यह भी कहा कि देश गौरव और अभिमान का भाव देश के हर नागरिक में जागे, इसके लिए अभाविप निरंतर संघर्षरत है.
इसे भी पढ़ें:…और मंत्री पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा कर रोने लगा एक फरियादी

हमारा संगठन ‘देश प्रथम’ के उद्देश्य से सन्निहित होकर कार्य करता है. बैठक में सीयूजे संयोजक रवि कुमार, सह संयोजक गोड़गु अंजनयुलु, प्रो. एसके समदर्शी, प्रो. एस मेडेकर, प्रो. अजय सिंह, प्रो. रत्नेश विश्वकसेन, प्रो. एचपी सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. मनोज कुमार, डा. रंजीत कुमार, डा. मयंक रंजन, डा. सचिन कुमार, डा. रवि रंजन, डा. राजेश कुमार, डा. राम किशोर सिंह और डा. भूपेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:भाषाई विवाद का हल निकालने में जुटे कांग्रेसी, सीएम हेमंत से मिलकर रखी बात
अमित बने इकाई अध्यक्ष और विनायक मीडिया संयोजक
बैठक के अंत में नवीन इकाई में शामिल किए गए लोगों के नाम की घोषणा की गई. राजनीति एवं अंतरराष्ट्रीय सम्बंध विभाग के अमित कुमार सिंह को इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है. कोरियन विभाग के वैष्णवी गुप्ता को मंत्री का पद दिया गया है. इनके अलावा दीपांकर डे को उपाध्यक्ष, आदित्य रंजन, बिभु, शुभम बेहरा, सुधा पृष्टि और प्रतिक उपाध्याय को सहमंत्री बनाया गया है.
मॉस कॉम डिपार्टमेंट से विनायक कुमार झा को सोशल मीडिया संयोजक और रितिकेश कुमार को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है. स्वेताभ, विनीत सिंह और सतीश काे कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेवारी सौंपी गई है.
इसे भी पढ़ें:कांग्रेस को सताने लगी 2024 के चुनाव की चिंता, राहुल गांधी करेंगे गिरिडीह के पारसाथ में चिंतन शिविर का उद्घाटन




