JharkhandPalamu

दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें : उपायुक्‍त

Palamu : पलामू जिले में 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हो गयी है. सोमवार को समाहरणालय परिसर में जागरूकता रथ को उपायुक्त डॉ शांतनु अग्रहरि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. एक सप्ताह तक पूरे जिले में घूम-घूम कर जागरूकता रथ तथा एल-इ-डी-वैन द्वारा लोगों को सड़क पर यात्रा करते समय सावधानियां बरतने की जानकारी दी जायेगी.

दुर्घटनाओं से बचने का एक मात्र उपाय सावधानी : उपायुक्त

उपायुक्त ने बताया की जागरूकता रथ, एलइडी वैन एवं नुक्कड़ नाटक पूरे सप्ताह किया जायेगा. जिला में भ्रमण के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जायेगा. उपायुक्त ने लोगों से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की. उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय कभी-कभी चूक से बड़ी दुर्घटना हो जाती है. अतः सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन हर व्यक्ति को करना चाहिए.

नशापान कर वाहन चलाना कानून अपराध  

उपायुक्त ने कहा कि नशापन कर वाहन चलाना कानून अपराध है. इससे लोगों की जान-माल की बड़ी क्षति होती है. अतः लोग नशापान कर वाहन नहीं चलायें. यदि कभी कोई दुर्घटना हो जाती है और वाहन का पता नहीं चल पाता है तो जिला परिवहन कार्यालय में लोग आवेदन करें.

दुर्घटना में मौत पर 25 और घायल को 12,500 देने का प्रावधान

उपायुक्त ने जानकारी दी कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में 25,000 और घायलों को 12,500 रुपये की क्षतिपूर्ति परिवहन कार्यालय द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी.

मौके पर कौन-कौन थे उपस्थित 

मौके पर उपायुक्त सहित सदर अनुमंडल पदाधिकारी नन्द किशोर गुप्ता, पुलिस अपाधीक्षक द्वितीय प्रेमनाथ, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, उत्पाद अधीक्षक संजय श्रीवास्तव, डीडब्लूओ सुभाष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिक एवं सरकारी कर्मी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button