Crime NewsJharkhand

रामगढ़ के उप विकास आयुक्त ने किया पतरातू प्रखंड का दौरा

रामगढ़ : उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने शनिवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों, डीएमएफटी अंतर्गत पीसीसी पथ निर्माण, नाबार्ड अंतर्गत जीवा परियोजना का निरीक्षण किया. दौरे के क्रम में सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त ने पतरातू प्रखंड अंतर्गत घुटूवा क्षेत्र के मुस्लिम टोला एवं लबगा पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया.

कई मौके पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए केंद्र का प्रभावी संचालन करने एवं ज्यादा से ज्यादा बच्चों व आम जनों को आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने लबगा पंचायत अंतर्गत गेगदा क्षेत्र में डीएमएफटी मद से निर्मित पीसीसी पद की जांच की। मौके पर उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता व निर्धारित नियमों की जांच करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

दौरे के क्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा पतरातू प्रखंड अंतर्गत बारीडीह पंचायत के खपिया ग्राम में नाबार्ड द्वारा संचालित जीवा परियोजना के तहत बायोडायजेस्टर एवं एवं उससे जुड़े ऑर्गेनिक खेती का जायजा लिया. मौके पर उन्होंने बायोडायजिस्टर के माध्यम से लोगों को हो रहे फायदे की जानकारी ली साथ ही उन्होंने संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए0 .निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी मनरेगा विजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button