
Ranchi : राजधानी रांची में एक बार ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. एक कंपनी मोबाइल और डीटीएच के रिचार्ज बेचने के नाम पर रिटेलरों से करीब 80 लाख रुपये की ठगी करके फरार हो गयी.
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित संचालित होने वाली क्रेजी ट्रांसफर लिमिटेड नाम की कंपनी ने करीब 25 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटरों और रिटेलरों को ठगी का शिकार बनाया है.
कंपनी के फरार होने के बाद पीड़ित लोगों ने लालपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें : लातेहार : गारू में ही बना दिये प्रखंड के सारे प्रज्ञा केंद्र व #GrahakSuvidhaKendra, गांवों तक सुविधा पहुंचे तो कैसे?
6 महीने पहले से संचालित हो रही थी कंपनी
मिली जानकारी के अनुसार क्रेजी ट्रांसफर नाम की कंपनी लालपुर थाना क्षेत्र में पिछले 6 महीने से संचालित हो रही थी.
कंपनी के द्वारा रिचार्ज करने की बात पर लोगों को ज्यादा कमीशन देने का प्रलोभन दिया गया और कंपनी के झांसे में आकर कई लोगों ने लाखों रुपए कंपनी के पास जमा कराये.
इसी दौरान अचानक कंपनी के लोगों ने शुक्रवार की रात से फोन उठाना बंद कर दिया जिसके बाद लोगों को पता चला कि कंपनी लाखों रुपया लेकर फरार हो गयी.
इसे भी पढ़ें : #IIT से #MTech के लिए 20 हजार की जगह देने होंगे 2 लाख, नहीं मिलेगा 12400 का #Stipend




