
Ranchi: “अमेरीका की विश्व प्रसिद्ध मैगजीन TIME में मोदी को “DIVIDER IN CHIEF” के उपाधि से सम्मानित किया गया. इस सम्मान के लिए समस्त देशवासियों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को अनंत शुभकामनाएं.”
इन बातों को और कोई नहीं बल्कि एक चौकीदार ने अपने फेसबुक स्टेटस पर लिख कर डाला है. जनाब बीजेपी युवा मोर्चा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी हैं. नाम है उमेश रंजन साहू. हालांकि यह स्टेटस उन्होंने फौरन डिलिट कर दिया.
इसे भी पढ़ेंःसंजय निरुपम की विवादित टिप्पणीः कहा-देश के सारे गर्वनर सरकार के चमचे
आने लगे कई तरह के कमेंट
स्टेटस डालने के बाद कई लोगों ने उमेश के स्टेटस पर कमेंट किया. अभिषेक पाण्डेय नाम के एक फेसबुक यूजर ने कहा कि
“Umesh Ranjan Sahu actually a BJP leader in Jharkhand according his fb details description. He thinks “Divider in Chief” is an honor given to the PM Modi and he congratulated to the PM for this honor(insult). Really he proved that stupidity, blindness & can be proved disaster for the nation & it’s integrity, unity & diversity.
Dear play with our emotion but don’t play with the nation’s respect…..”
इसे भी पढ़ेंःबीजेपी पर सिद्धू की रंगभेद टिप्पणी, कहा- काले अंग्रेजों से देश को निजात दिलाओ
आनंद मधुकर नाम के एक फेसबुर यूजर ने कहा कि
“Now this has to be an all time classic. Mr Umesh Ranjan Sahu, who is apparently a BJP youth wing leader, actually thinks that this Time magazine cover is a great honour for our beloved PM!
इस देश में सच में सब कुछ मुमकिन है.” इसी तरह के कई कमेंट उमेश के स्टेटस पर मिले.
गलती से डल गया था स्टेटस, मकसद वो नहीं थाः उमेश
मामले पर उमेश रंजन साहू ने न्यूज विंग को बताया कि यह स्टेटस फेसबुक पेज और अकाउंट पर आईटी विभाग की तरफ से गलती से डल गया था. जब यह स्टेटस डला, तो मैं नेटवर्क में नहीं था. नेटवर्क में आते ही फौरन इसे डिलिट किया.
लेकिन इस बीच किसी ने स्टेटस का स्क्रीन शॉट ले लिया. जिसे वायरल किया जा रहा है. मैं बीजेपी की एक सामान्य कार्यकर्ता हूं. कोई बहुत बड़ा नेता भी नहीं.
अब किसी से गलती हो गयी तो क्या किया जाए. इतना ही कहूंगा कि मैं बीजेपी का एक समर्पित और बेहद साधारण कार्यकर्ता हूं.
इसे भी पढ़ेंःपरवान पर पारा: जयपुर से भी ज्यादा गर्म पलामू, 45 डिग्री पहुंचा तापमान




