
Ranchi: विधानसभा मॉनसून सत्र की तैयारी को लेकर शनिवार को भी सभी सरकारी विभाग खुले रहे. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के निर्देश पर सभी विभागों को शनिवार को अवकाश के दिन भी काम किया गया. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने सभी विभागों को कहा है कि झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र में दिए गये आश्ववासनों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई इस पर अविलंब रिपोर्ट तैयार करके उपलब्ध करायें.
ऐसे में सचिव ने घोषित अवकाश 28 व 29 अगस्त यानि शनिवार व रविवार को भी कार्यालय खोलने का आदेश जारी किया है. सभी विभागों के प्रमुखों को कहा है कि विभाग में विधायी कार्य से संबंधित प्रशाखा खोला जाये.
इसे भी पढ़ें :पंचायती राज : सबकी योजना सबका विकास अभियान 22 जिलों में लापरवाही, रुक सकता है अरबों रुपये का अनुदान
शनिवार को दिनभर सचिवालय में मॉनसून सत्र की तैयारी चलती रही. विभागों ने एक्शन टेकेन रिपोर्ट तैयार करने के जिलों से भी रिपोर्ट मंगवाया.
कैबिनेट सचिव ने प्रतिवेदन रिपोर्ट 29 की शाम चार बजे तक उपलब्ध कराने को कहा है. बता दें कि,विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन सितंबर से प्रारंभ हो रहा है. इसमें अनुपूरक बजट भी आयेगा.
इसे भी पढ़ें :एक हफ्ते और बढ़ी पारा शिक्षक नियुक्ति नियमावली बनने की मियाद, संघ को करना होगा इंतजार




