
Deoghar: शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष मांगों को लेकर 17 जनवरी से अनवरत चल रहा धरना प्रदर्शन 26वें दिन भी जारी रहा। धरणा कार्यक्रम की अध्यक्षता एएनएम जीएनएम संघ की जिलाध्यक्ष अलका कुमारी ने की। आज के कार्यक्रम के लिए भोजन का प्रबंध जिला डाटा प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। इधर झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में अनुबंध कर्मचारी एयरपोर्ट देवघर पहुंचे वहां अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय से मिलकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही अनशनकारियों की स्थिति को देखते हुए अनशन तुड़वाने हेतु सार्थक पहल करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को अनशन स्थल पर पहुंचकर सार्थक प्रयास हेतु मार्गदर्शन देने का आग्रह किया गया। बताया गया कि राज्य के सात हजार कर्मचारी 17 जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है और राजभवन सहित सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं 24 जनवरी से 21 कर्मचारी आमरण अनशन पर जीवन मौत से जुझ रहे हैं। अनशन के 29 वें दिन तक विभाग के कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचे हैं। झारखंड प्रभारी ने गंभीरतापूर्वक बातों को सुनते हुए इसका समाधान करने का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें: देवघर कॉलेज में ABVP की बैठक में भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
आंदोलनरत कर्मियों ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मिलकर स्वास्थ्य मंत्री को अनशन स्थल पर भेज कर सार्थक वार्ता हेतु पहल करने का अनुरोध किया गया। कृषि मंत्री बादल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अस्वस्थ होने के कारण कैबिनेट में भी नहीं पहुंच पाए। आपकी बातों को पार्टी फोरम में झारखंड प्रभारी के समक्ष रखा जाएगा। वहीं जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी से भी मिलकर इस संदर्भ में अनुरोध किया गया। सबों ने हमारी बातों को झारखंड प्रभारी के समक्ष मजबूती से रखने का आश्वासन दिया। झारखंड प्रभारी के द्वारा भी बात करने का आश्वासन दिया गया उसके बाद सभी कर्मचारी पुनः धरना स्थल पर आकर धरना प्रदर्शन में बैठ गए। स्वास्थ्य मंत्री के संभावित देवघर यात्रा की स्थिति में उनसे मिलने की रणनीति तय की गई.
कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष अरुण कापरी, संयुक्त सचिव संजीव कुमार मिश्र, सचिव अरुण प्रसाद यादव, विभूति कुमार सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा। धरना स्थल से लेकर एयरपोर्ट तक में एकजुटता से बातों को रखने में एएनएम जीएनएम संघ के जिला अध्यक्ष अलका कुमारी, सचिव संगीता राजहंस, उपाध्यक्ष आरती कुमारी, बबीता कुमारी, मनीषा राज, प्रिया कुमारी, अंजू कुमारी, ममता कुमारी, विपिन कुमार, ब्रह्मचारी अजय कुमार, अमर ज्योति, पुनीत कुमार यादव, राजकिशोर दास, आयशा जवी, आशा देवी, मंजू टुड्डू सहित अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही मांगे नहीं मांगे जाने की स्थिति में जल्द ही उग्र आंदोलन करने पर सहमति बनी।





