DeogharJharkhandLead NewsRanchi

DEOGHAR: 21 साइबर अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, ईडी को भेजा गया प्रस्ताव

Ranchi: डिजिटल लुटेरे पर नकेल कसने के लिए व्यापक स्तर पर पहल शुरू की गयी है. अब इन अपराधियों की अवैध संपत्तियों को जब्त की जायेगी. देवघर इलाके में सक्रिय 21 साइबर अपराधियों के पास करीब 11 करोड़ की अर्जित संपत्ति की जांच की जायेगी. देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों की संपत्ति जांच का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा था. पुलिस मुख्यालय से गृह विभाग भेजा गया. इन अपराधियों की संपत्ति के जांच की अनुमति मिल चुकी है.

21 साइबर अपराधियों की लिस्ट इडी को सौंपी गई है. देवघर के इन साइबर अपराधियों की अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी. जिन साइबर अपराधियों की संपत्ति जब्त की जाएगी उनमें कुख्यात साइबर अपराधी संतोष यादव, सुभाष मंडल, संतोष मंडल, नसीम अंसारी, असरफ अंसारी और मिखाइल अंसारी, नवाज वारसी सहित कई नाम शामिल हैं. इन साइबर अपराधियों का एक बड़ा नेटवर्क झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों में भी काम कर रहा है. नवाज वारसी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार भी किया है.

कई साइबर अपराधियों की संपत्ति हो चूकी है जब्त

बीते साल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के जामताड़ा जिले में प्रदीप कुमार मंडल, पिंटू मंडल, अंकुश कुमार मंडल, संतोष मंडल और गणेश मंडल के मिरगा गांव में तीन अचल संपत्तियों, चार वाहनों के साथ ही बैंक में जमा रकम जब्त की थी. जामताड़ा के नारायणपुर थाना में प्रदीप मंडल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ 22 जुलाई 2016 को मामला दर्ज किया गया था. दर्ज केस में चार्जशीट के आधार पर ईडी ने केस टेकओवर किया था. ईडी ने जांच में पाया है कि साइबर अपराधी प्रदीप मंडल ने साइबर फ्रॉड कर काफी संपत्ति अर्जित की है.

साइबर अपराध पर हर तरह से किया जायेगा चोट

साइबर क्राइम थाना के डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि साईबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए हर तरह से चोट किया जायेगा. साइबर अपराधियों ने जितने अवैध संपत्ति अर्जित की है. उसे जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी. पुलिस इसके लिए कमर कस ली है. पुलिस जिले में सक्रिय साइबर अपराधियों को दबोच रही है.

Related Articles

Back to top button