Dhanbad

धनबादः जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर पूजा-अर्चना

Dhanbad: कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन गुरुग्राम के मेदांता में इलाजरत हैं. वहीं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद जिलाध्यक्ष रमेश टुडू की अगुवाई में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्वास्थ्य कामना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और सोनोत संथाल समाज के सदस्यों ने बुधवार को जिले के आदिवासियों के धर्मस्थल जाहेर थान में जाकर मारन गुरु और जाहेर थान की पूजा अर्चना की और दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

इसे भी पढ़ेंःगेतलसूद डैम का जलस्तर बढ़ा, जल प्रवाह का आकर्षक नजारा देखने पहुंच रहे सैलानी

हीरापुर जाहेर थान में ग्राम के पुजारी नायके हढ़ाम ने पूरी आदिवासी परंपरा के तहत इस पूजा को कराया. वही इस पूजा को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद जिला अध्यक्ष रमेश टुड्डू ने कहा कि आदिवासी परंपरा के अनुसार, जाहेर थान और मारंग गुरू की पूजा अर्चना करने से सारी कामना पूरी होती है.

बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी देवी बीते शुक्रवार की रात कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. उसके बाद दो दिनों तक वो होम आईसोलेशन में थे, इसके बाद उन्हें रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया.  जिसके बाद शिबू सोरेन को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के गुरुग्राम मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां शिबू सोरेन का इलाज चल रहा है.  वही पत्नी रूपी सोरेन का इलाज घर में ही चल रहा है.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड से जेईई मेन में 22,843 और नीट में 21,112 स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button